पलिया: सपूर्णानगर पुलिस ने गाजियाबाद एटीएम वैन लूटने वाले दो इनामिया बदमाशों को भारत की सीमा में प्रवेश करते ही किया गिरफ्तार
सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक ने आज मंगलवार को दोपहर करीब 3:00 प्रेस नोट जारी कर बताया कि गाजियाबाद में 6 मई 2026 को हुई चर्चित एटीएम वैन लूट कांड के दो एक-एक लाख रुपये के इनामी आरोपियों को नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करते समय गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश।