मनिया: ओवरटेक के चक्कर में दो कारों की भिड़ंत, एक कार हाइवे किनारे खड़े ट्रक में घुसी
Mania, Dholpur | Jun 20, 2026 मनियां थाना क्षेत्र में एनएच-44 पर सेठ के बाग के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक के दौरान दो कारों की टक्कर के बाद एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया