भंडरिया: सरकारी पुस्तकों व चावल की बिक्री का आरोप, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच की मांग
भंडरिया प्रखंड के कुरुण गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुरुण के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर विद्यालय की सरकारी पुस्तकों को कबाड़ के भाव बेचने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से जांच की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का