सौंदा डी व सेंट्रल सौंदा पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा रामगढ़ जिला संयोजक मंडल प्रमुख विनोद किस्कू के सौजन्य से कंबल वितरण किया,जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में स्वर्गीय शिबू सोरेन के नाम पर गरीब परिवारों के बीच कंबल वितरण का अभियान लगातार जारी है,कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह वितरण प्रखंड समितियों के माध्यम से पंचायत स्तर पर किया जा रहा है