शाहबाद: सिलोरी गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
Shahbad, Baran | Aug 10, 2026 थाना क्षेत्र के सिलोरी गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सिलोरी निवासी लखन पुत्र शंकर अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए उपजिला अस्पताल केलवाड़ा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।