बैरिया: तारकेश्वर गोंड बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, बैरिया में हुआ भव्य स्वागत
Bairia, Ballia | Apr 5, 2026 तारकेश्वर गोंड बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, बैरिया में हुआ भव्य स्वागत, जनपद के बैरिया तहसील क्षेत्र में रविवार पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर गोंड का भव्य स्वागत किया गया। तहसील के निकट स्थित पार्टी कैंप कार्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ‘बब्लू’ सहित कई कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।