बरेली: अंधी पुलिया पर पुलिस ने शिकंजा कसा, 2 किलो अफीम के साथ तस्कर सलीम को किया गिरफ्तार, साथी फरार
बरेली के सुभाषनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंधी पुलिया से सलीम अंसारी को 2 किलो अवैध अफीम, मोबाइल व नकदी के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि साथी मुशयद के साथ अफीम खरीदकर पंजाब बेचने जा रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान मुशयद फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।