बक्सर: बक्सर स्थित नगर भवन में जिला स्तरीय खरीफ महा अभियान का हुआ आयोजन
Buxar, Buxar | Jun 11, 2024 बक्सर स्थित नगर भवन में जिला स्तरीय खरीफ महा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम अंशुल अग्रवाल डीडीसी डॉक्टर महेंद्र पाल, जिला कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न साहू समेत अन्य लोगों ने दीप प्रचलित कर किया। डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि सरकार के कृषि विभाग के द्वारा किसानों के हित में कई प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।