मांगरौल: पुलिस ने इटावा रोड पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 32 वाहनों के चालान बनाकर ₹4200 की वसूली की
Mangrol, Baran | Jan 13, 2025 यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मांगरोल थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर तीन बजे इटावा रोड करदिया माइनर के पास 32 वाहन चालकों के चालान बनाकर 4200 की वसूली की मांगरोल थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत बिना हेलमेट बाइक चलाने व बिना सीट बेल्ट चौपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। कारवाई आगे भी जारी रहेंगी।