मेड़ता: इंदावड में बस से उतरते समय युवक की पीछे के टायर से हुई मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
Merta, Nagaur | Jul 11, 2025 मेड़ता के समीप इंदावड में एक सड़क हादसा हो गया। बस से उतरते समय एक युवक पीछे के टायर के संपर्क में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे में मुकेश प्रजापत की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली।पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।