समस्तीपुर: शंकर चौक के पास अनियंत्रित बस ने बाइक सवार एक महिला और पुरुष को कुचला, तीसरे की हालत गंभीर
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकर चौक के पास अनियंत्रित बस की ठोकर से बाइक पर सवार एक महिला व पुरुष की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई व तीसरे की हालत गंभीर है। उजियारपुर थाने की पुलिस बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर परिजन को सौपा शव। घटना से इलाके में शोक की लहर।