बौंसी: रामकोल में अवैध हथियार निर्माण का भंडाफोड़, छापेमारी में भारी मात्रा में उपकरण बरामद
Bausi, Banka | Apr 8, 2026 पंजवारा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक घर में छापेमारी कर हथियार बनाने के उपकरणों का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई एसटीएफ बिहार, पटना की सूचना के आधार पर की गई।छापेमारी के दौरान घर से अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त कई उपकरण और सामग्री बरामद की गई।