चूरू: ढाढ़रिया बणीरोतान के खेत में मधुमक्खियों के झुंड ने बुजुर्ग किसान पर किया हमला, हालत बिगड़ी
Churu, Churu | Apr 3, 2026 चूरू के ढाढ़रिया बानीरोतान गांव के खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान पर शुक्रवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों से दोपहर 2 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय मांगू सिंह अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया।