गोहद: नगर पालिका की लापरवाही के कारण गोहद अस्पताल के वार्डों में भरा पानी मरीज परेशान।
Gohad, Bhind | Jul 3, 2026 नगरपालिका द्वारा नालों की साफ सफाई न होने तथा नगरपालिका की लापरवाही के कारण शुक्रवार को 10 बजे हुई तेज बारिश के कारण गोहद अस्पताल के वार्डों में पानी भर गया जिसके कारण मरीजों को परेशान होना पड़ा। वहीं घरों में पानी भर गया तथा स्टोर रूम में पानी भरने से दवाई खराब हो गई।