सूरजपुर: जिला मुख्यालय सूरजपुर में साड़ी घोटाले के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन
बुधवार दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय सूरजपुर में साड़ी घोटाले को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला कांग्रेस ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि घोटाले में गरीब महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़ किया गया है।