सहसवान: बदायूं के पालका नगला गांव में ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के पालका नगला गांव के पास ई - रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया । जिससे ई - रिक्शा में सवार उझानी के संजरपुर गुलाल का रहने वाले 24 वर्षीय विजय पुत्र सूरजपाल, 35 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र जसवीर व 24 वर्षीय विजय पुत्र सूरजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां बताते चलें तीनों मक्का बेचकर अपने गांव जा रहे थे ।