रायबरेली: कोतवाली नगर के कृपलानी स्कूल के पास अनियंत्रित रोडवेज बस ने डिलीवरी बॉय की बाइक में मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
13 जनवरी सोमवार रात्रि 9:30 बजे रोडवेज बस तेज रफ्तार होने के चलते स्विग्गी का डिलीवरी बॉय बाइक सवार चपेट में आ गया। जिसकी बाइक बुरी तरह बस में फंसकर क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचा गया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई गई है। जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।