ईसागढ़: कदवाया पुलिस ने ईदौर गांव में कच्ची शराब बेचने पर 46 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया
ईदौर गांव में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 46 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है, कदवाया पुलिस को बुधवार को शाम लगभग 7 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ईदौर गांव में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से ईदौर निवासी लखनलाल जाटव उम्र 46 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।