चित्तौड़गढ़: भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा के दीवार लेखन अभियान का हुआ शुभारंभ
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा दीवार लेखन अभियान की शुरुआत रविवार को चित्तौड़गढ़ नगर में सेंती स्थित भाजपा कार्यालय से हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा पदाधिकारियों द्वारा एक बार फिर से मोदी सरकार स्लोगन एवं भाजपा का चिन्ह कमल बनाकर अभियान की शुरुआत हुई। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी रहे बड़ी संख्या में मौजूद