महसी: बाबा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, फैली सनसनी, पुलिस जांच और शिनाख्त में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार ग्राम पंचायत स्थित बाबा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह लोगो ने पेड़ के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर उप निरीक्षक चंद्रेश्वर प्रकाश मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही शव की शिनाख्त शुरू की।