हैदरनगर: कबरा कला में हाजी शेख कलीमुद्दीन के मिट्टी मंजिल में मंत्री सहित उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
अल्पसंख्यक आयोग, झारखंड सरकार के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक डॉ. एम. तौसीफ के पिता स्वर्गीय हाजी शेख कलीमुद्दीन के निधन पर आयोजित मिट्टी मंजिल कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हैदरनगर के कबरा कला में दोपहर तीन बजे तक शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की।