भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को अद्यतन करने और त्रुटिहीन बनाने के लिए चलाए जा रहे 'विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बस्तर जिले में आशातीत प्रगति दर्ज की गई है। नवीनतम विशेष गहन पुनरीक्षण स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार 714 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा गणना फॉर्म वितरण का कार्य 90.48 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर गया है।