बैतूल नगर: बैतूल: स्कूल बना अखाड़ा! शासकीय कन्या हाई स्कूल में छात्राओं के बीच मारपीट, परिजन भी शामिल, मामला थाने में
बैतूल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां शासकीय कन्या हाई स्कूल गंज में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो छात्राओं के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार करीब 12 बजे स्कूल परिसर में दो छात्राओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गई। विवाद के दौरान एक छात्रा ने अपने परिजनों को सूचना दे दी।