बहेड़ी: बहेड़ी शेरगढ़ मार्ग पर आदलपुर और मनडनपुर के बीच अज्ञात कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में साले की मौत, जीजा घायल
बहेड़ी शेरगढ़ मार्ग पर बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम आदलपुर और मंडनपुर जनूबी के बीच में एक अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय नरेश उर्फ भूरे पुत्र राकेश निवासी खानपुर नगला थाना भोजीपुरा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साला राकेश पुत्र बांधुराम निवासी बंजरिया थाना शीशगढ़ इस हादसे में घायल हो गया ।