चान्हो: उपायुक्त ने लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
Chanho, Ranchi | Apr 4, 2024 आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाच पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में चान्हो प्रखण्ड मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे उपायुक्त ने चुनाव के मद्देनजर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों से उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।