राजगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश सिंह बेस के पदभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को शाम 4:00 बजे करीब किया गया। इस दौरान पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश पुरोहित, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।