विष्णुगढ़: NH-522 'किलर' बना: हजारीबाग से बगोदर तक हो रही दुर्घटनाएं, कब लगेगा ब्रेक?
'किलर' बना NH-522; हजारीबाग से बगोदर तक कहीं उजड़ रहे सुहाग तो कहीं खाई में समा रहे वाहन, मौत के सफर पर कब लगेगा ब्रेक? हजारीबाग-बगोदर मार्ग (NH-522) अब विकास की राह नहीं, बल्कि 'काल का मार्ग' बनता जा रहा है। हादसों ने इस हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी खामियों की पोल खोलकर रख दी है। यदि समय रहते सडक को नहीं सुधारा गया, तो मौत का आंकडा भयावह हो सकता है।