हनुमानगढ़: जंक्शन में होटल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन में होटल के बाहर रात्रि के समय मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। इस संबंध में जंक्शन निवासी एक परिवादी ने थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से चोरी की गई मोटरसाइकिल की पड़ताल की जा रही है।