उज्जैन शहर: एडीजी उमेश जोगा का तबादला, संचालक खेल राकेश गुप्ता को उज्जैन जोन की कमान मिली, जल्द संभालेंगे कार्यभार
मध्यप्रदेश गृह विभाग ने प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। गुरुवार को जारी तबादला आदेश के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उमेश जोगा का तबादला कर दिया गया है। शासन ने उन्हें परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि उज्जैन जोन का दायित्व राकेश गुप्ता को सौंपा है, वह संचालक खेल एवं युवक कल्याण है