सिरोही: सिरोही शिवगंज में गौ संरक्षण को लेकर निकाली गई विशाल रैली, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Sirohi, Sirohi | Apr 27, 2026 सिरोही जिले के शिवगंज में गौ संरक्षण को लेकर एक विशाल सामाजिक एवं धार्मिक रैली का आयोजन किया गया। रैली केरलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। तहसील स्तरीय इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रैली के दौरान गौ माता के संरक्षण, गौ हत्या पर रोक लगाने तथा गौ पालकों के