देवघर: देवघर के मेडिफोर्ट अस्पताल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
देवघर स्थित मेडिफोर्ट अस्पताल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रविवार के सुबह 10:00 से किया गया जिसमें हृदय न्यूरो चेकअप कैंप में शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से यह अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ देखने को मिली डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें जरूरी सलाह भी दी।