चन्द्रपुरा: चंद्रपुर-मुंगो नावाडीह सड़क पर हुए हादसे में बाइक सवार महिला की मौत
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर-मुंगो नावाडीह सड़क मार्ग पर बुधवार 5 :30बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान दुग्दा थाना क्षेत्र के दुग्दा पश्चिमी पंचायत निवासी महावीर रविदास की लगभग 50 वर्षीय पत्नी बीना देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बीना देवी अपने पति के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से दुग्दा