बैराड़: SSC CGL का फाइनल रिजल्ट जारी, बैराड़ के देव गर्ग का इनकम टैक्स असिस्टेंट पद पर हुआ चयन
SSC CGL 2025-26 के फाइनल रिजल्ट मे बैराड़ कस्बे के लिए गर्व की खबर सामने आई है।मनोज गर्ग (गाजीगढ़ परिवार) के पुत्र देव गर्ग का चयन इनकम टैक्स विभाग में टैक्स असिस्टेंट पद पर हुआ है।देव गर्ग ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 5802वीं रैंक हासिल की है। गुरुवार दोपहर 2 बजे देव गर्ग ने बातचीत में सम्पूर्ण जानकारी दी है।