मेदिनीनगर परिसदन में आजसू पार्टी पलामू की एक संगठनात्मक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी शुक्ला की अध्यक्षता में रविवार दोपहर 4 बजे तक हुई। संचालन आजसू छात्र संघ के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक राज ने किया। बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने एवं युवाओं को पार्टी से जोड़ने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।