सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पिज़्ज़ा डिलिवरी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि डिलिवरी बॉय ने अपने साथियों को बुलाकर सागर यूनिवर्सिटी के छात्रों पर कटर से हमला कर दिया। घटना के बाद रविवार की रात करीब 11 बजे, आक्रोशित 300 छात्रों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस से