मरवाही: रामगढ़ बीट में वन विभाग ने कब्जा हटाने के दौरान निर्माणाधीन पीएम आवास को तोड़ा
मरवाही वनमंडल के पेंड्रा रेंज में वन विभाग की कार्रवाई से एक आदिवासी परिवार का पक्के मकान का सपना टूट गया। रामगढ़ बीट में वन भूमि में कब्जा हटाने के दौरान निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को वन विभाग की टीम ने जमींदोज कर दिया। जानकारी के अनुसार, कलीराम पेंर्दो और उनकी पत्नी पिछले चार-पांच साल से रामगढ़ बीट की वन भूमि पर कच्चा मकान बनाकर रह रहे थे।