रानीगंज: सरखेलपुर चौपई पुल के पास घायल अवस्था में मिली नकाबपोश महिला, साक्ष्य संकलन में जुटी फॉरेंसिक टीम
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर चौपाई पुल के पास एक अज्ञात नकाबपोश महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में सोमवार की सुबह देखी गई। महिला के शरीर पर चाकू की कई निशान पाए गए हैं जिससे घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल से पुलिस ने चाकू बोतल और कुछ दवाइयां सहित अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूचना पर पाहु