ग्वालियर गिर्द: फर्जी जमानतदार के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज, आरोपी मुरैना का निवासी
फर्जी जमानत देने के मामले में जिला न्यायालय के निर्देश पर विश्वविद्यालय पुलिस ने गुरुवार रात 9 बजे मुरैना के मोहन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल आरोपी रिंकू रजक की ओर से मोहन सिंह द्वारा एक शपथ पत्र कोर्ट में पेश किया गया था जिसमें कहा गया था कि उसने किसी भी कोर्ट में आज तक जमानत प्रस्तुत नहीं की है।