बांका: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर संझा गांव में नवविवाहिता की गला दबा कर की गई हत्या, पुलिस ने सास को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Jun 6, 2026 बांका जिले के संझा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या से शनिवार की सुबह 8 बजे सनसनी फैल गई है। मृतका सुनीता देवी के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।