बाह: पिनाहट में बैग बदलने पर महिला ने लौटाए 10 लाख के जेवर, बनी ईमानदारी की मिसाल मंजू देवी
पिनाहट में रोडवेज बस में सफर के दौरान दो महिलाओं के बैग आपस में बदल गए। एक बैग में करीब 10 लाख रुपये के सोने के आभूषण रखे थे। मामला तब सामने आया जब बस से उतरने के बाद महिला को बैग बदलने का पता चला। जानकारी मिलने पर दूसरी महिला भोजवती रोते-बिलखते हुए स्याहीपुरा चौराहे पहुंची। वहां मौजूद मंजू देवी ने बिना बैग खोले उसे तुरंत लौटा दिया। बैग में सुरक्षित जेवर देख