दमोह: अभाना के पास दो बाइकों की भिड़ंत, दो गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती, एक गंभीर घायल जबलपुर रेफर
Damoh, Damoh | Jun 25, 2026 दमोह के अभाना के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर घायल हो गए। रोड बनवार निवासी महिपाल सिंह लोधी दमोह से घर जा रहे थे, तभी पीछे से आए एक दोपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। नेशनल हाईवे एंबुलेंस 1033 से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। महिपाल सिंह को भर्ती किया, जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया।