हुज़ूर: छिंदवाड़ा: कफ सिरप से 11 बच्चों की मौत पर NSUI का कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Oct 5, 2025 छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 11 मासूम बच्चों की मौत के मामले में छात्र संगठन एनएसयूआई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। संगठन ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। एनएसयूआई ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट में हो रही देरी पर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए|