बहेड़ी: मोहल्ला अब्बास नगर में सांप के काटने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बहेड़ी के मोहल्ला अब्बास नगर में सांप के काटने से तीन वर्षीय मासूम आलिम अली की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,बताया जा रहा है कि शहर के मोहल्ला अब्बास नगर निवासी मोहम्मद हसन का तीन वर्षीय बेटा आलिम अली घर में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक जहरीली सांप ने उसे डस लिया।