लोहरदगा: वेतन न मिलने पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, पुराने नगर पालिका परिसर में बैठक कर जताया आक्रोश
लोहरदगा पुराना नगर पालिका परिसर में गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे सफाई कर्मियों की बैठक हुई, जिसमें चार महीने से वेतन नहीं मिलने की समस्या पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में नाराज सफाई कर्मियों ने बताया कि दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक का वेतन श्याम एसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अब तक भुगतान नहीं किया गया है।