चक्की: चक्की नौरंगा डेरा में गंगा में समाई पोकलेन मशीन, चालक ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा
Chakki, Buxar | May 7, 2026 चक्की नौरंगा डेरा घाट पर कटाव निरोधी कार्य के दौरान गुरुवार सुबह 8 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब गंगा किनारे कार्य कर रही एक पोकलेन मशीन अचानक दलदल में धंसकर नदी में समा गई। हालांकि चालक ने खतरे का आभास होते ही मशीन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।