बेंगाबाद: महुआटांड़ में ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल, दो की हालत गंभीर
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआटांड गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार सुबह 7 बजे खूनी संघर्ष हो गया। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।बताया जाता है जमीन विवाद को लेकर आपसी रंजिश में प्रथम पक्ष के दीपक यादव वही दूसरे पक्ष के महेश यादव हैं।इन दोनों पक्षों के विवादित जमीन के कुआँ और नाली के पानी को लेकर जमकर मारपीट हुई ।