कलान: कलान पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में सास को किया गिरफ्तार
कलान (शाहजहाँपुर)। थाना कलान पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को परौर थाना क्षेत्र के बरखेमई निवासी मुकेश कश्यप ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री नीलम को उसके पति, सास, ससुर तथा अन्य ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे.