मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में नशे में बेटे की लात से खुला गेट बना पिता की मौत का कारण, आरोपी गिरफ्तार
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में नशे में बेटे द्वारा गेट पर मारी गई लात पिता की मौत का कारण बन गई। घटना में गंभीर रूप से घायल मुन्नालाल अहिरवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे रवि अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।