बासौनी थाना क्षेत्र के बरुआ पुरा गांव में घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक का पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बरुआ पुरा निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे जब वह अपने घर पर भोजन कर रहे थे, तभी गांव के कुछ पांच