बीना: मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, गोवा व जीटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
Bina, Sagar | Oct 10, 2024 जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन पर गोवा एक्सप्रेस एवं जीटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति एवं एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी मलखान सिंह यादव एवं आरक्षक सतपाल सिकरवार मौके पर पहुंच गए, और दोनों शवो को सिविल अस्पताल में रखवाया , जिसमें एक मृतक की पहचान हो गई वही दूसरा अभी भी अज्ञात है।